सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NASA Alart on 2 Oct 2022 पृथ्वी पर संकट। 32 हजार किलोमीटर की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रही ‘आफत’ । 'AAFAT' moving towards the earth at a speed of 32 thousand kilometers in Hindi.

 

एस्‍टरॉयड 2022 SB9’ 32400 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। यह 2 अक्टूबर को हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच सकता है, तब दोनों के बीच की दूरी 20 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी।


इसे भी पढ़ें- गाय भैंस में फैला Lumpy Virus हमारे लिए कितना खतरनाक है।

रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर महीने में 30 से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड्स हमारे ग्रह के करीब आ चुके हैं। अक्टूबर में भी यही सिलसिला जारी रहने की उम्‍मीद है। हालांकि ये एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से ए‍क निश्चित दूरी बनाकर गुजरते हैं, इसके बावजूद वैज्ञानिक उन्‍हें आखिरी समय तक मॉनिटर करते हैं और नासा भी कई एस्‍टरॉयड्स को संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल करके अलर्ट भेजती है। 

वैज्ञानिकों के लिए यह साल काफी अलग गुजर रहा है। एक ओर जहां सूर्य में काफी हलचल है, वहीं पृथ्‍वी के नजदीक एस्‍टरॉयड्स का लगातार आना जारी है। कल ही हमने आपको बताया था कि 28 सितंबर को पृथ्‍वी के करीब से 5 एस्‍टरॉयड गुजरे जो बस, घर से लेकर एक विमान के साइज जितने बड़े थे। इन सभी ने पृथ्‍वी को एक सुरक्षित दूरी से पास किया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। एक बार फ‍िर एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक और अंतरिक्ष चट्टान' को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।  


नासा की ओर से एस्‍टरॉयड 2022 SB9' को लेकर अलर्ट किया गया है। यह हमारी पृथ्‍वी के काफी नजदीक आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ‘एस्‍टरॉयड 2022 SB9' 32400 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। यह  2 अक्टूबर को हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच सकता है, तब दोनों के बीच की दूरी 20 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी। The-sky.org के अनुसार यह एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य एस्‍टरॉयड बेल्ट में स्थित अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसे पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में 1590 दिन लगते हैं। सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 649 मिलियन किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 149 मिलियन किलोमीटर है।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BAHUBALI Actor PRABHAS की आदिपुरुष ADIPURUSH 'फ्लॉप' होगी??, पोस्टर हुआ रिलीज, फैन्स हुए निराश इन Hindi

आदिपुरुष का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो गया है.प्रभास भगवान राम बने हैं. पोस्टर को लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी. पोस्टर में प्रभास धोती-माला पहने हुए जटाधारी बने हैं. पहले पोस्टर में उनका योद्धा लुक रिवील किया गया है. बाहुबली की रिलीज़ के बाद प्रभास को नए फैंस मिले. देश भर में उनका जादू चला. लेकिन, उनकी अगली दो फिल्में वो कमाल नहीं दिखा पाईं,जो बाहुबली ने किया था. साहू और राधे श्याम को उतना पसंद नहीं किया गया. हालांकि, उनकी आगामी फ़िल्म की काफ़ी चर्चा हो रही है. कृति सैनन के साथ प्रभास की फ़िल्म ' आदिपुरुष ' आने वाली है. इस फ़िल्म का इंतज़ार प्रभास लम्बे समय से कर रहे हैं.  लोगो की प्रतिक्रिया  जहां कई लोगों को ये लुक पसंद आया, वहीं कई लोगों ने आलोचना भी की. यहां पढ़िए लोग क्या लिख रहे हैं: अन्य कलाकार- फ़िल्म में प्रभास के अलावा सनी सिंह, कृति सैनन और सैफ अली खान महत्वपूर्ण रोल्स में हैं. जहां सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, वहीं कृति सीता बनेंगी। सैफ़ को रावण के भेस में दिखाया जाएगा। रामायण पर बनी ये मूवी 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. ये फ़िल्म प्रभास के लिए बहुत महत्वपू...

Face Care 6 Tips स्किन केयर बिल्कुल फ्री - लाईफ टाईम के लिए Face glow करेगा wrinkles free skin देखें टिप्स in Hindi 4 Lac views

खूबसूरत दिखना का सिर्फ लड़कियो का ही हक है?? ये आपका भी अधिकार है बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है।  हमारे कुछ साथियों को लगता है की सिर्फ सेक्स अच्छा होना चाहिए या कपड़े, जूते, अच्छा पर्फुम् होना चाहिए। ऐसा नही है, जनाब।  मेरा Special Interest है की मर्दो को मुकम्मल तौर से अंदर से मजबूत बनाया जाए। ये टिप्स उन लोगो के लिए है जो अपनी Skin का ख्याल नही रखते। जिन लोगों के Face पर या Skin पर कोई बीमारी है  जैसे :-   Wrinkles  Redness Axima Pimples इसके लिए सिर्फ आपको 6 Tips बातों पर ध्यान देना है।      ( No Money )  6 POINTS पर ज्यादा ध्यान दें 1. Cleaning ( सफाई ) :  चेहरे की अच्छी तरह से की गयी सफाई ही 50℅ Skin को अच्छा कर देती है।  किसी भी अच्छे Daily Scrub face wash का उपयोग करे जोकि Dead Skin को आसानी से हटा देती है।  ध्यान रहे Face Scrub बिना Chemical वाला हो।  उपयोग:-  सुबह उठने के बाद चेहरे पर करीब 1 मिनट तक Scrub लगा कर चेहरे और गर्दन पर अच्छे से साफ करें।  शाम को जॉब से आने के ...

Anand Mahindra बोले 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए' 100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर किया सैल्यूट

Anand Mahindra Shared Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को 'सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा' का निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. Anand Mahindra Tweet: देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा अपने ट्वीट (Tweet) के जरिए सोशल मीडिया (social media) पर छाए रहते हैं. आए दिन उनके ट्वीट सुर्खियों में रहते हैं. बहुत से लोग उनसे इंस्पायर (Inspire) होते हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते हैं. हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूर्व ड्रिल ट्रेनिंग सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर NDA में उनके सम्मान समारोह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने बीते सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'मंडे मोटिवेशन' (Monday Motivation) बताते हुए पोस्ट किया है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज...