सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ankita Last Chat: अतिरिक्त सेवा के लिए 10 हजार रुपये की पेशकश, Ankita Murder Case मैनेजर से बोली-अगली बार ऐसा हुआ तो....

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है। अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने Costumers को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। अंकिता ने लिखा कि बहुत गंदा होटल है, मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं। मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘Special Service’ देने को बोलता है। 

गाय में फैल रहा मौत का Virus कोरोना से ज्यादा खतरनाक यहाँ क्लिक करें


मैं यहां काम नहीं करूंगी... चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही। अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा।

आरोपी पुलकित आर्या

अंकिता ने Whatsapp पर अपने दोस्त से यह बातें कहीं थीं। दोस्त ने समझाने और कॉल करने की बात कही, लेकिन डर के मारे वह उससे भी ज्यादा बात नहीं कर सकी। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं।

अंकिता भंडारी

अंकिता ने कहा कि.... अंकित बोल रहा है कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं किया तो तुम्हें काम से हटा देंगे और दूसरी लड़की को रख लेंगे। दोस्त ने पूछा कि यह किसने बोला आर्यन ने, तो अंकिता ने हामी भरी। दोस्त ने अंकिता को समझाया कि वे उसे हटाएंगे नहीं..Dont worry. 

अंकिता ने बताया .... मंडे को VIP गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैंने बोला तो मैं क्या करूं। इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह...। इस पर अंकिता कहा... मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं।

नहर से निकली अंकिता की लाश

SOUTH Movie PS-1 के लिए पागल हुए फैंस, देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बहुत गंदा होटल है, मुझे यहां काम नहीं करना। सूत्र बताते हैं कि इसी चैट को प्राथमिक साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।

ग्राहक ने नशे में गले लगाया था, 10 हजार दे रहा था

अंकिता ने व्हाट्सएप चैट यह भी कहा रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की। वह अपने दोस्त को चैट में बता रही है कि किसी ग्राहक ने उसको शराब के नशे में गले लगा लिया था, तब मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसको शांत रहने के लिए बोला था।

ग्राहक ने उसको अतिरिक्त सेवा के लिए 10,000 रुपये देने की पेशकश की पर उसने इनकार कर दिया। अंकिता चैट में यह भी लिखती है उसके साथ अगली बार ऐसा हुआ तो वह काम छोड़ देगी।



आपको बता दें कि शुक्रवार को ASP कोटद्वार शेखर सुयाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा किया था। एएसपी ने बताया कि 18 सितंबर को वनंत्रा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव निवासी अंकिता भंडारी (19) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। 

रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि 22 सितंबर को मामला राजस्व पुलिस से लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को हस्तांतरित हुआ।

वनंत्रा रिजार्ट के संचालक और दोनों मैनेजरों का कहना था कि अंकिता अपने कमरे से गायब हुई। जबकि कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि गायब होने की रात अंकिता संचालक और मैनेजरों के साथ बाहर गई थी पर वापस नहीं लौटी।


ASP ने बताया कि पुलिस ने हरिद्वार के आर्यनगर के स्वदेशी फार्मेसी निवासी रिजार्ट संचालक पुलकित आर्य, ज्वालापुर के दयानंद नगरी निवासी मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और ज्वालापुर के ही सूरजनगर निवासी मैनेजर सौरभ भास्कर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की।

आरोपियों ने बताया कि 18 सितंबर की शाम पुलकित व अंकिता रिजार्ट में थे तब उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। जिस पर वे तीनों अलग-अलग गाड़ियों से ऋषिकेश चले गए। हम लोग बैराज होते हुए AIIMS के पास पहुंचे। इस बीच रास्ते में तीनों ने शराब पी।

पुलिस की गाड़ी रोक लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा


इसके बाद अंकिता ने धमकी देने लगी कि वह सभी को यह बात बता देगी कि पुलकित आर्य उस पर ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इसी बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और तीनों लोगों ने गुस्से में अंकिता को नहर में धक्का दे दिया।

उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद कर लिया है। मामले की जांच अब SIT करेगी।



शनिवार सुबह अंकिता का शव मिलने के बाद प्रदेशभर में जगह-जगह लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।


वहीं, शनिवार को ऋषिकेश AIIMS मे अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। हालांकि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है।

यह भी देखे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BAHUBALI Actor PRABHAS की आदिपुरुष ADIPURUSH 'फ्लॉप' होगी??, पोस्टर हुआ रिलीज, फैन्स हुए निराश इन Hindi

आदिपुरुष का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो गया है.प्रभास भगवान राम बने हैं. पोस्टर को लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी. पोस्टर में प्रभास धोती-माला पहने हुए जटाधारी बने हैं. पहले पोस्टर में उनका योद्धा लुक रिवील किया गया है. बाहुबली की रिलीज़ के बाद प्रभास को नए फैंस मिले. देश भर में उनका जादू चला. लेकिन, उनकी अगली दो फिल्में वो कमाल नहीं दिखा पाईं,जो बाहुबली ने किया था. साहू और राधे श्याम को उतना पसंद नहीं किया गया. हालांकि, उनकी आगामी फ़िल्म की काफ़ी चर्चा हो रही है. कृति सैनन के साथ प्रभास की फ़िल्म ' आदिपुरुष ' आने वाली है. इस फ़िल्म का इंतज़ार प्रभास लम्बे समय से कर रहे हैं.  लोगो की प्रतिक्रिया  जहां कई लोगों को ये लुक पसंद आया, वहीं कई लोगों ने आलोचना भी की. यहां पढ़िए लोग क्या लिख रहे हैं: अन्य कलाकार- फ़िल्म में प्रभास के अलावा सनी सिंह, कृति सैनन और सैफ अली खान महत्वपूर्ण रोल्स में हैं. जहां सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, वहीं कृति सीता बनेंगी। सैफ़ को रावण के भेस में दिखाया जाएगा। रामायण पर बनी ये मूवी 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. ये फ़िल्म प्रभास के लिए बहुत महत्वपू...

ट्रेन से गिरते व्यक्ति को बचाने की बजाए लोग वीडियो बनाने में लगे। Train Accident

इस वीडयो में देखा जा सकता है किस तरह से ट्रेन से गिरते व्यक्ति को बचाने के बजाय उसका वीडयो बनाया जा रहा था.  इसे भी पढ़ें:-  सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया नियम महिलाओ के लिए इस वीडयो को देखकर बहुत हैरानी होती है । परेशान करने वाला ये वीडयो एक चलती हुई ट्रेन का है जिसमे दो लोगो के बीच में कहा-सुनी हो जाति है । जो देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लेती है । ट्रेन में सीट को लेकर लड़ाई झगड़ा होना आम बात बन गया है । लेकिन कभी कभी ये लड़ाइयां जान तक ले लेती है जिसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है । सोसल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है किस तरह एक शख्स और एक लड़के में जबरदस्त हंथापाई होने लगती है जिसमे दोने एक दूसरे पर हावी हो जाते है . इसी बीच शख्स लड़के को धक्का देते हुए ट्रेन के दरवाजे तक ले जाता है और लड़के को पीटने लगता है । गुस्से में पागल शख्स लड़के को ट्रेन के दरवाजे से लड़के को बाहर की ओर धक्का दे देता है ।  वीडयो में नजर आ रहा शख्स लड़के को बचाने तक कोसिस नही करता और आराम से आपकी सीट पर आकार बैठ जाता है जैसे कुछ हुआ ही न हो इसे भी पढ़ें:-  कैसे 5 सा...

Anand Mahindra बोले 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए' 100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर किया सैल्यूट

Anand Mahindra Shared Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को 'सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा' का निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. Anand Mahindra Tweet: देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा अपने ट्वीट (Tweet) के जरिए सोशल मीडिया (social media) पर छाए रहते हैं. आए दिन उनके ट्वीट सुर्खियों में रहते हैं. बहुत से लोग उनसे इंस्पायर (Inspire) होते हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते हैं. हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूर्व ड्रिल ट्रेनिंग सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर NDA में उनके सम्मान समारोह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने बीते सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'मंडे मोटिवेशन' (Monday Motivation) बताते हुए पोस्ट किया है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज...