सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Anand Mahindra बोले 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए' 100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर किया सैल्यूट

Anand Mahindra Shared Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को 'सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा' का निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए.

Anand Mahindra Tweet: देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा अपने ट्वीट (Tweet) के जरिए सोशल मीडिया (social media) पर छाए रहते हैं. आए दिन उनके ट्वीट सुर्खियों में रहते हैं. बहुत से लोग उनसे इंस्पायर (Inspire) होते हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते हैं. हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूर्व ड्रिल ट्रेनिंग सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर NDA में उनके सम्मान समारोह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने बीते सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'मंडे मोटिवेशन' (Monday Motivation) बताते हुए पोस्ट किया है.
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को 'सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा' का निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी (Salute) दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. 100 साल की उम्र में भी इस तरह का जोश देखकर लोग काफी सरप्राइज रह गए. यूजर्स इस वीडियो को खूब देख और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
Viral On Internet
   
दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक (Ex Drill Instructor) सब मेजर Govind Swami  को उनके सौंवे जन्मदिन पर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मद्रास सैपर्स ने बेंगलुरु में किया था, जिसमें मेजर स्वामी ने व्हीलचेयर से उठकर सेना को सैल्यूट किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व सैन्य अधिकारी की जज्बे भरी सलामी का वीडियो हवा की तरह फैल गया. बताया जा रहा है कि, उन्होंने 7 भारतीय सेना के जनरलों निर्देशित किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने अपने Twitter हैंडल से मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का वीडियो शेयर किया है. आजकल उनका ये विडियो सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है | 
आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी प्रतिक्रिया कमेन्ट में दे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BAHUBALI Actor PRABHAS की आदिपुरुष ADIPURUSH 'फ्लॉप' होगी??, पोस्टर हुआ रिलीज, फैन्स हुए निराश इन Hindi

आदिपुरुष का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो गया है.प्रभास भगवान राम बने हैं. पोस्टर को लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी. पोस्टर में प्रभास धोती-माला पहने हुए जटाधारी बने हैं. पहले पोस्टर में उनका योद्धा लुक रिवील किया गया है. बाहुबली की रिलीज़ के बाद प्रभास को नए फैंस मिले. देश भर में उनका जादू चला. लेकिन, उनकी अगली दो फिल्में वो कमाल नहीं दिखा पाईं,जो बाहुबली ने किया था. साहू और राधे श्याम को उतना पसंद नहीं किया गया. हालांकि, उनकी आगामी फ़िल्म की काफ़ी चर्चा हो रही है. कृति सैनन के साथ प्रभास की फ़िल्म ' आदिपुरुष ' आने वाली है. इस फ़िल्म का इंतज़ार प्रभास लम्बे समय से कर रहे हैं.  लोगो की प्रतिक्रिया  जहां कई लोगों को ये लुक पसंद आया, वहीं कई लोगों ने आलोचना भी की. यहां पढ़िए लोग क्या लिख रहे हैं: अन्य कलाकार- फ़िल्म में प्रभास के अलावा सनी सिंह, कृति सैनन और सैफ अली खान महत्वपूर्ण रोल्स में हैं. जहां सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, वहीं कृति सीता बनेंगी। सैफ़ को रावण के भेस में दिखाया जाएगा। रामायण पर बनी ये मूवी 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. ये फ़िल्म प्रभास के लिए बहुत महत्वपू...

गाय-भैंस में मिला ये जानलेवा (Lumpy Virus) वायरस क्या हैं लक्षण, कैसे फैल रही है बीमारी, क्या हैं बचाव के तरीके?

गाय-भैंस में मिला ये जानलेवा (Lumpy Virus) वायरस क्या हैं लक्षण, कैसे फैल रही है बीमारी, क्या हैं बचाव के तरीके? Skin की सुरक्षा कैसे करे जानने के लिए क्लिक करें Lumpy Virus Disease: कोरोना और मंकीपॉक्स (Corona and Monkeypox) के बाद लंपी वायरस Lumpy Virus नाम की बीमारी फैल रही है. हालांकि ये बीमारी अभी तक गायों-भैंस के बीच ही फैली है. 2019 में भारत के अलावा चीन, जून 2020 में नेपाल, जुलाई 2020 में ताइवान और भूटान, अक्टूबर 2020 में वियतनाम और नंवबर 2020 में हांगकांग में ये बीमारी पहली बार सामने आई थी.  अधिसूचित बीमारी किया है घोषित लंपी को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित किया हुआ है. इस वायरस का अभी तक कोई टीका नहीं बना है, इसलिए लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है. मौत से बचने के लिए जानवरों को एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-हिस्टामिनिक जैसी दवाएं दी जाती हैं.   देश के किन राज्यों में फैला लंपी वायरस गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश...