सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

5G Launch: आज से भारत में 5G Network Service शुरू हो चुकी है, किन Cities में शुरू होंगी Services और खासियत जाने। in Hindi

देश में आज 1 अक्टूबर से टेलिकॉम कंपनियां 5G Network सर्विस शुरू करने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा को इंडिया मोबाइल 2022 के दौरान लांच करेंगे। फिलहाल यह सेवा चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगी।



इसे भी पढ़े- भारत में बन गया महिलाओं के लिए नया कानून जाने


New Delhi , अतीश आज़ाद । देश में आज 1 अक्टूबर से टेलिकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क सर्विस शुरू करने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लांच करेंगे। फिलहाल यह सेवा चुनिंदा जगहों पर ही मिलेगी। पहले चरण में देश के सभी महानगरों समेत 13 शहरों में इसे शुरू किया जाएगा, आगे धीरे-धीरे इसका विस्तार होगा। 4G से बेहतर इस सेवा के इस्तेमाल के लिए आपके स्मार्टफोन का 5G इनेबल्ड होना जरूरी है। 5G को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे, उनके जवाब के लिए जागरण प्राइम ने सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एस पी कोचर, IIT खड़गपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार दत्ता और टेलिकॉम एक्सपर्ट हेमंत उपाध्याय से बात की। आइये जानते हैं 5G नेटवर्क सर्विस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।



इसे भी पढ़े- गाय भैंस में फैला मौत का Lumpy Virus क्या है जाने


5जी क्या है?

यह 5वीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है। 1G, 2G, 3G और 4G के बाद यह नया वैश्विक वायरलेस मानक है। इसे 4G से 30 गुना तक तेज माना जा रहा है। इसे मशीनों, वस्तुओं और उपकरणों सहित लगभग सभी को और सब कुछ एक साथ जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


5G का आविष्कार किसने किया?

कोई एक कंपनी या व्यक्ति 5G का मालिक नहीं है। मोबाइल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में कई कंपनियां हैं जो 5G नेटवर्क को आपके इस्तेमाल के लायक बना रही हैं।


सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5G सेवाओं का उदघाटन 1 अक्टूबर को करेंगे। पहले चरण में इसे 13 शहरों में रोल आउट किया जाएगा, जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं। कंपनियों का कहना है कि दो साल में पूरे देश में यह सेवा शुरू हो जाएगी


सबसे पहले तो आपका फोन 5G इनेबल्ड होना चाहिए। फोन की सेटिंग्स में मोबाइल नेटवर्क में जा कर 5G सेवाओं को इनेबल करना होगा। रिलायंस जियो ग्राहकों को इसके लिए नया सिम लेना पड़ेगा। कंपनी के अनुसार महानगरों समेत प्रमुख शहरों में दिवाली के आसपास 5G का सिम मिलने लगेगा। दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर में इसकी 5G सेवा शुरू हो जाएगी। एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल के मुताबिक कंपनी के सभी ग्राहकों के सिम पहले से ही 5G सुविधा के लिए सक्षम हैं। 


4जी की तुलना में 5जी कितना तेज है?

विभिन्न रिपोर्ट में इसे 100 गुना तेज बताया गया है। हालांकि, एयरटेल के अनुसार 4जी की तुलना में 5जी 20 से 30 गुना तेज होगा। 5G को IMT-2020 आवश्यकताओं के आधार पर 20 Gbps तक की पीक डेटा दर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी पीक डेटा दर 20 गीगाबिट-प्रति-सेकंड (Gbps) और औसत डेटा दर 100+ मेगाबिट-प्रति-सेकंड (Mbps) तक पहुंच सकती है। हाई स्पीड के अलावा 5G को अधिक नेटवर्क क्षमता प्रदान करने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है



5G का आम व्यक्ति के जीवन पर कैसे प्रभाव पड़ेगा ?

ले.जनरल (रि.) एस पी कोचर, डायरेक्टर जनरल ऑफ सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कहते हैं कि 5G के जरिए हमें तेज़ डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी, कई उपकरणों को एक साथ जोड़ा जा सकेगा। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AR),आभासी वास्तविकता (VR) और IoT के क्षेत्र में ये काफी उपयोगी साबित होगा। संभव है कि आप अपने मोबाइल फोन में 5G का इस्तेमाल देर से करें लेकिन आपके जीवन में कई तरह के उपकरणों और सुविधाओं के जरिए इसका असर दिखना जल्द शुरू हो जाएगा। उदाहरण के लिए, क्लाउड सेवाओं तक तत्काल पहुंच, मल्टीप्लेयर क्लाउड गेमिंग, वास्तविक अनुभव के साथ ऑनलाइन खरीदारी और रियल-टाइम वीडियो अनुवाद जैसी बहुत सी सुविधाएं जल्दी मिलने लगेंगी।


दुनिया में किन क्षेत्रों में 5G का उपयोग किया जा रहा है?

टेलिकॉम एक्सपर्ट हेमंत उपाध्याय कहते हैं कि मोटे तौर पर, 5G का उपयोग तीन मुख्य प्रकार की कनेक्टेड सेवाओं में किया जाता है। इनमें एडवांस मोबाइल ब्रॉडबैंड, महत्वपूर्ण संचार और बड़े पैमाने पर IoT शामिल हैं। 5G को इस लिहाज से डिजाइन किया गया है कि इसका इस्तेमाल भविष्य की सेवाओं के लिए भी किया जा सके हैं।।



क्या 5G होम इंटरनेट सेवा को बदल देगा?

5G मौजूदा ब्रॉडबैंड के लिए वायरलेस मॉडम विकल्प प्रदान करके घरेलू इंटरनेट सेवा को और बेहतर बना सकता है। इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) अब 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकते हैं।


5G की सुविधा लेने के लिए क्या नया फोन चाहिए ?



इसके लिए 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन जरूरी है। उदाहरण के लिए, स्नैपड्रैगन 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित स्मार्टफोन 5G सेवा के लिए सक्षम हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने 5G इनेबल्ड मोबाइल फोन लांच किए हैं। अपने फोन में सेटिंग्स या फीचर्स में जा कर ये चेक कर सकते हैं की आपका फोन 5G सर्विस को सपोर्ट करेगा कि नहीं। जैसे-जैसे 5G नेटवर्क का विस्तार होगा, अधिक स्मार्टफोन और कैरियर सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होंगे।


क्या 5G सर्विस की कीमत क्या बहुत अधिक होगी?

टेलिकॉम कंपनियां 4G और 5G के टेरिफ में ज्यादा अंतर नहीं रखेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक 4G और 5G टैरिफ में अंतर अधिक होने पर ग्राहक 5G सेवा को अपनाने में संकोच करेंगे। अगर ग्राहक 5G सेवा को अपनाते हैं तो डेटा अधिक इस्तेमाल करेंगे जिससे टेलिकॉम कंपनियों को फायदा होगा।


5G की आगे क्या होगी प्राइसिंग?

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक 5G सेवाओं की कीमत बहुत अधिक नहीं होगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ताओं के लिए कीमतें सस्ती रहें। उन्होंने कहा, "सबसे पहले, यह एक व्यापक प्रस्ताव होगा। न केवल निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियां, बल्कि बीएसएनएल भी 18 से 24 महीनों में 5जी सेवा शुरू करेगी।"


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BAHUBALI Actor PRABHAS की आदिपुरुष ADIPURUSH 'फ्लॉप' होगी??, पोस्टर हुआ रिलीज, फैन्स हुए निराश इन Hindi

आदिपुरुष का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ हो गया है.प्रभास भगवान राम बने हैं. पोस्टर को लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी. पोस्टर में प्रभास धोती-माला पहने हुए जटाधारी बने हैं. पहले पोस्टर में उनका योद्धा लुक रिवील किया गया है. बाहुबली की रिलीज़ के बाद प्रभास को नए फैंस मिले. देश भर में उनका जादू चला. लेकिन, उनकी अगली दो फिल्में वो कमाल नहीं दिखा पाईं,जो बाहुबली ने किया था. साहू और राधे श्याम को उतना पसंद नहीं किया गया. हालांकि, उनकी आगामी फ़िल्म की काफ़ी चर्चा हो रही है. कृति सैनन के साथ प्रभास की फ़िल्म ' आदिपुरुष ' आने वाली है. इस फ़िल्म का इंतज़ार प्रभास लम्बे समय से कर रहे हैं.  लोगो की प्रतिक्रिया  जहां कई लोगों को ये लुक पसंद आया, वहीं कई लोगों ने आलोचना भी की. यहां पढ़िए लोग क्या लिख रहे हैं: अन्य कलाकार- फ़िल्म में प्रभास के अलावा सनी सिंह, कृति सैनन और सैफ अली खान महत्वपूर्ण रोल्स में हैं. जहां सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे, वहीं कृति सीता बनेंगी। सैफ़ को रावण के भेस में दिखाया जाएगा। रामायण पर बनी ये मूवी 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. ये फ़िल्म प्रभास के लिए बहुत महत्वपू...

Anand Mahindra बोले 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए' 100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर किया सैल्यूट

Anand Mahindra Shared Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज्बे भरी सलामी का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को 'सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थायी करने की भारतीय परंपरा' का निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. Anand Mahindra Tweet: देश के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा अपने ट्वीट (Tweet) के जरिए सोशल मीडिया (social media) पर छाए रहते हैं. आए दिन उनके ट्वीट सुर्खियों में रहते हैं. बहुत से लोग उनसे इंस्पायर (Inspire) होते हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानते हैं. हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पूर्व ड्रिल ट्रेनिंग सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर NDA में उनके सम्मान समारोह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने बीते सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'मंडे मोटिवेशन' (Monday Motivation) बताते हुए पोस्ट किया है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मेजर स्वामी की जज...

गाय-भैंस में मिला ये जानलेवा (Lumpy Virus) वायरस क्या हैं लक्षण, कैसे फैल रही है बीमारी, क्या हैं बचाव के तरीके?

गाय-भैंस में मिला ये जानलेवा (Lumpy Virus) वायरस क्या हैं लक्षण, कैसे फैल रही है बीमारी, क्या हैं बचाव के तरीके? Skin की सुरक्षा कैसे करे जानने के लिए क्लिक करें Lumpy Virus Disease: कोरोना और मंकीपॉक्स (Corona and Monkeypox) के बाद लंपी वायरस Lumpy Virus नाम की बीमारी फैल रही है. हालांकि ये बीमारी अभी तक गायों-भैंस के बीच ही फैली है. 2019 में भारत के अलावा चीन, जून 2020 में नेपाल, जुलाई 2020 में ताइवान और भूटान, अक्टूबर 2020 में वियतनाम और नंवबर 2020 में हांगकांग में ये बीमारी पहली बार सामने आई थी.  अधिसूचित बीमारी किया है घोषित लंपी को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित किया हुआ है. इस वायरस का अभी तक कोई टीका नहीं बना है, इसलिए लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है. मौत से बचने के लिए जानवरों को एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-हिस्टामिनिक जैसी दवाएं दी जाती हैं.   देश के किन राज्यों में फैला लंपी वायरस गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश...